चैत्र नवरात्र-माता के दरबार में पंचमी पर उमड़ी आस्था, पूजन-अर्चन कर मांगी समृद्धि,प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढ़िया, शीतला माता मंदिर, शारदा मंदिर बरगवां, खेर माता मंदिर खिरहनी में हुई महाआरती उमड़े श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र-माता के दरबार में पंचमी पर उमड़ी आस्था, पूजन-अर्चन कर मांगी समृद्धि,प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढ़िया, शीतला माता मंदिर, शारदा मंदिर बरगवां, खेर माता मंदिर खिरहनी में हुई महाआरती उमड़े श्रद्धाल

कटनी-चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर शहर व जिलेभर के शक्तिपीठों में अलग ही नजारा रहा। श्रद्धालुओं ने भारे से मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जल दारने लोग सुबह 4 बजे से मातारानी के दर पर पहुंचे। प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढ़िया में पंचमी को खास नजारा रहा। भोर से लेकर देररात तक मातारानी के जयकारे गूंजे। रात में मातारानी की महाआरती की गई। यहां पर विराजमान नगर सेठानी मां जालपा, मां शारदा व मां कालका के साथ चौसठ योगनियों की श्रद्धालुओं ने

पूजा अर्चना की। यहां पर युवक युवती, महिला-पुरुष, वृद्ध व बच्चे पहुंचे और पूजन की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। देवी-देवालयों में खुशी व मन्नत के कलश भी स्थापित किए गए हैं। जवारे कलश स्थापित कर आस्था प्रकट की जा रही है। इसी प्रकार अखंड ज्योति भी जलाई जा रही है। मां के दरबार में भगतों का आयोजन हो रहा है।

महिला मंडली भी संकीर्तन आयोजित कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कई दुर्गोत्सव व काली उत्सव समितियों द्वारा प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। आजाद चौक में जबलपुर से काली माता की दिव्य प्रतिमा लाकर स्थापित कराई गई है। मधई मंदिर के समीप सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित कर नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है। इन मंदिरों में भी दिखी आस्था-इसी तरह नई बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर, शहीद द्वार स्थित काली मंदिर, जगदम्बा मंदिर गाटरघाट, भूमि प्रकट शारदा मंदिर बरगवां, विश्राम बाबा मंदिर, खेर माता मंदिर खिरहनी, संतोषी माता मंदिर झंडाबाजार, जगदंबा मंदिर अशोक कॉलोनी, आदिशक्ति मंदिर गुरुनानक वार्ड, मातारानी मंदिर सिविल लाइन सहित अन्य मंदिरों में में भी नकरात्र पर विशेष पूजा हो रही इसी प्रकार निगहरा में कंकाली धाम, बरही क्षेत्र में कोनिया काली मंदिर, बसाड़ी क्षेत्र में पुकारमाता मंदिर, बड़वारा, ढीमरखेड़ा-उमरियापान क्षेत्र में विरासन मंदिर, बड़‍ सहित रीठी व जिलेभर के गांव-गांव में पर्व की धूम मची है। है।

Exit mobile version