दुर्गोत्सवLatestधर्म

चैत्र नवरात्रि: स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख, पढ़िए आज का राशिफल

चैत्र नवरात्रि: स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख, पढ़िए आज का राशिफल

चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि कल 02 अप्रैल 2025 बुधवार को चैत्र – शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है | इसको श्री पंचमी भी कहते है | संपत्ति वर्धक है |

इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है | ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासाना करें | इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े | उसके लिए भी व्रत, उपासाना आदि करना चाहिए | पंचमं स्कंध मातेति | स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी …. उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम: |*

नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है

चैत्र नवरात्रि स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।

स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी (02 अप्रैल 2025 बुधवार) और सावन महीने की पूनम ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करे और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी प्राप्त होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती हैं | उसके घर से आर्थिक समस्याए धीरे धीरे किनारा करती है

बारह मंत्र

ॐ ऐश्‍वर्यै नम:
ॐ कमलायै नम:
ॐ लक्ष्मयै नम:
ॐ चलायै नम:
ॐ भुत्यै नम:
ॐ हरिप्रियायै नम:
ॐ पद्मायै नम:
ॐ पद्माल्यायै नम:
ॐ संपत्यै नम:
ॐ ऊच्चयै नम:
ॐ श्रीयै नम:
ॐ पद्मधारिन्यै नम:
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||
द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||
उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करें |
विशेष ~ 02 अप्रैल 2025 बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है ।

23 अप्रैल (बुधवार) रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल (रविवार) को सुबह 03:39 बजे तक रहेगा जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। करियर में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको फायदे के चक्कर में गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपको किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आपको टेंशन रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र काम को लेकर आपको सलाह दे सकता है, लेकिन आप उस पर सोच समझकर अमल करें। कोई नया इन्वेस्टमेंट करने की आप प्लानिंग करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कामों को लेकर कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। उन्नति में आपको अच्छा अवसर मिलेंगे। आपको किसी नए प्रमोशन मिलने से खुशियां रहेंगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज आप अपने कामों में मनमानी बिल्कुल ना करें। वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई धन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखकर कामों को करें। आपको किसी पुराने लटके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होंगी। आप किसी बात को ध्यान रखकर सुलझाएंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

धनु दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए करियर में कुछ नए अवसर लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा ना समझे। सामाजिक कामों से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद के भी मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा, क्योंकि आपको कोई पेट में संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर करेंगे, तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल
आज आपके मन में कुछ बेचैनी रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने करियर में भी काफी मेहनत मशक्कत करेंगे, उसके बाद ही आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचे। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी, क्योंकि जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों को भी आप तेज करेंगे।

Back to top button