Latest

सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम, भनपुरा ग्राम में ग्वाल बालों ने किया दिवारी नृत्य

 

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आधुनिकता के इस युग में जहां पारंपरिक लोक संस्कृतियां धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं, वहीं ग्राम भनपुरा नंबर=2 के ग्रामीणों ने दीपावली के पावन अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा को कायम कर मिसाल पेश की। गांव के ग्वाल बालों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर दिवारी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर ग्वाल समुदाय के लोगों ने गौ माता की पूजा-अर्चना की और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए देवी माता के मंदिर में सामूहिक आरती की। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राकेश यादव, राजकुमार यादव, मनोज पाल, सतीश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, सुजीत यादव, राजा यादव, अंबिका यादव सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया। उनके पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और अब युवा वर्ग इसे आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहा है ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रहे और नई पीढ़ी अपने लोक संस्कृति से जुड़ी रहे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक