katniLatest

अनियंत्रित होकर पलटी कार 4 घायल, बड़वारा सुड्डी के पास हुई घटना

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत सुड्डी के पास अनियंत्रित होकर एक कार खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में 4 लोग सवार थे जिसमें सभी को चोटें आई है। घटना की सूचना यहां से गुजर रहें स्थानीय लोगों ने 108 एबुलेंस को दी जिसके बाद घायलो को एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलो का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार लखेरा निवासी रवि चौरसिया, रवि चौरसिया, आदारकाप निवासी अंकुर निषाद, निलय निषाद संडे मनाने आउट साइड ड्राइव पर गए हुए थे। बड़वारा के पास सुड्डी पहुँचने पर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से उतर कर खेत में जा कर पलट गई। जिसमें। चालक सहित कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलो को आनन -फानन में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई है। वही घटना के दौरान मौजूद लोगों का यह भी कहना था कि चारों युवक नशे की हालत में थे। जिस कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

Back to top button