राष्ट्रीय

CAA Protest पर ओवैसी बोले- हिंसा में शामिल लोग विरोध के दुश्मन

नई दिल्‍ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। लखनऊ और गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित है। वहीं असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद 11 दिसंबर को सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है। हालांकि हम हिंसा की निंदा करते हैं और जो कोई भी हिंसा में शामिल है वह पूरे विरोध का दुश्मन है। विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए, लेकिन शांति बनाए रखने पर ही यह सफल होगा।

Leave a Reply

Back to top button