CAA Pamphlet को लेकर ‘साइबर गुंडागर्दी’ का शिकार हुईं वायनाड कलेक्टर

नई दिल्ली । वायनाड की जिला कलेक्टर अदीला अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर साइबर हमले का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि यह तब हुआ जब उन्होंने केरल में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नागरिकता कानून पर पैम्फलेट को स्वीकार किया।
अदीला ने कहा, बिना सही तथ्यों को जाने सोशल मीडिया पर फर्जी बातों को फैलाना साइबर कानून के तहत गलत है। एक जिला कलेक्टर होने के नाते मैं दोनों पक्षों से अनुरोध करनी हूं कि मुझे अपनी राजनीतिक कैंपेन से दूर रखें।
बता दें कि, सीएए के प्रावधानों को समझाने के लिए भाजपा डोर-टू-डोर कैंपेन चला रही है। इसी के लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता अदीला के कार्यालय पहुंचे थे और उन्हें एक पैम्फलेट दी थी। किसी ने इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो बाद में वायरल हो गई।
अदीला ने कहा, इस घटना के बाद से मुझे साइबर गुंडागर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इसने सभी सीमाओं को लांघ दिया है। लोगों ने मुझे और मेरे कार्यालय का सोशश मीडिया पर दुरुपयोग किया है। मैं उनके खिलाफ कठोर पुलिसिया कार्रवाई करूंगी।
उन्होंने कहा, एक जिला कलेक्टर होने के नाते हमारे कार्यालय आने वाले लोगों के पैम्फलेट व ज्ञापन आदि लेना मेरा फर्ज है, खास तौर पर अगर पर किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि है।








