By Election Nagar Nigam Katni: कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश, नगर निगम के दो वार्ड के निर्वाचन क्षेत्रों में लगी आचरण संहिता

By Election Nagar Nigam Katni: कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश, नगर निगम के दो वार्ड के निर्वाचन क्षेत्रों में आचरण संहिता लगी।
मालूम हो जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला कटनी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल से जारी कार्यक्रम 06 दिसम्बर 2023 द्वारा नगरीय निकाय उपनिर्वाचन 2023 (उत्तरार्ध) के निर्वाचन की अधिसूचना मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-53/न.नि.-2/2023/5/3846 भोपाल दिनांक 06 दिसम्बर 2023 एवं पत्र क्रमांक एफ-37/पीएन-02/2023/3/339 भोपाल दिनांक 06 दिसम्बर 2023 के अनुसार नगरपालिक निगम कटनी के वार्ड क्रमांक 9 (महात्मा गांधी वार्ड) एवं वार्ड क्रमांक 36 (राजेन्द्र प्रसाद वार्ड) के रिक्त पार्षद पदों के उपनिर्वाचन के नाम निर्देशन दिनांक 15 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक लिये जायेंगे, जिसका मतदान दिनांक 05 जनवरी 2024 को मतदान आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार होगा।








