Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latest

बस स्टैंड चौंकी प्रभारी ने ऑटो चालकों पर की कार्यवाही जांचे दस्तावेज

कटनी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवम नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ,कोतवाली थाना प्रभारी के मार्गदर्शन मेंबस स्टैंड चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मिश्रा ने बस स्टैंड में अराजकता फैला रहे ई रिक्शा चालकों एवम ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है। सड़क पर सामूहिक रूप से खड़े ऑटो के कारण आने जाने में हो रही यात्रियों को परेशानी को देखते हुए चौंकी प्रभारी ने करीब एक दर्जन ऑटो चालकों के दस्तावेजों की जांच की और उन्हें यातायात नियमों के साथ चलने की हिदायत दी। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे सहित चौंकी स्टाफ मौजूद रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम