Breaking News : कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ी, कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने दिया इस्तीफा
मंदसौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ सरकार के लिए यह खतरे की घंटी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की मुश्किलें अब सचमुच बढ़ने लगी हैं। मंदसौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ‘जुगाड़’ के बहुमत पर चल रही कमलनाथ सरकार के लिए यह इस्तीफा खतरे की घंटी की तरह है। अगर कुछ और विधायकों का इस्तीफा होता है को बहुमत का आंकड़ा कम होगा और कमलनाथ की सरकार गिर सकती है।
हरदीप सिंह डंग उन चार विधायकों में शामिल हैं, जिनको बेंगलुरु ले जाए जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हॉर्स ट्रेडिंग करके कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस में इतने गुट हैं कि वे खुद ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं।

