Breaking कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार का बड़ा निर्णय

images 48 1

Breaking कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। आज की बड़ी खबर मिली है। कर्पूरी ठाकुर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा। बिहार के नेता कर्पुरी ठाकुर ने बिहार की राजनीति में हमेशा अपना अहम स्थान बनाया। वे यहां के मुख्यमंत्री भी रहे। कल उनकी जन्म जयंती भी है।

कर्पूरी ठाकुर का परिचय

कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था।जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे।भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने २६ महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे

news updating…

इसे भी पढ़ें-  कटनी ब्लड बैंक में रक्त की कमी कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने कि रक्तदाताओं से आगे आने की अपील,बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी, रक्तमित्रों से सक्रिय सहयोग का आग्रह Yashbharat