Latest

Jabalpur Breaking :पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 11 की हालत गंभीर

न्‍यूज डेस्‍क । पुलिस जवानों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रिफर गया है। बस में करीब 25 जवान  शामिल थे।

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 30 के बबैहा गांव के पास  खराब सड़क  मे स्टेयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

यह जवान जबलपुर से मतदान की सुरक्षा के लिए ग्‍वालियर जा रहे थे । और इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। करीब 11 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनमें से कुछ को जबलपुर व मंडला अस्‍पताल भेजा गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply