Site icon Yashbharat.com

Breaking: हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 2 लक्जरी कारें और 36 लाख कैश बरामद, इधर तेजस्वी पर शिकंजा

images 59

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची भूमि घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं, लेकिन हेमंत पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए। वहीं बिहार की राजनीति में फिर तूफान आया है तेजस्वी यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

LIVE: पटना के ED दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ शुरू

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. लैंड फॉर जॉब मामले में उनसे पूछताछ शुरू हो गई है. केंद्रीय एजेंसी ने तेजस्वी को बीते 19 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था और 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था

ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 2 लक्जरी कारें और 36 लाख कैश बरामद हुआ है। इसके बाद भाजपा और भड़क गई है। पार्टी ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

वहीं, रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

इस बीच, मंगलवार का दिन अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से ईडी को ईमेल कर बताया गया है कि वे पूछताछ के लिए रांची में उपलब्ध रहेंगे। आज ईडी उनसे पूछताछ कर सकती है और आशंका जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

गिरफ्तारी हुईं तो पत्नी बनेंगी सीएम

भाजपा का दावा है कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन का मुख्यमंत्री बना सकते हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट पर लिखा,

Exit mobile version