BREAKING-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-पीएम ई-विद्या को तुरंत आधार पर लॉन्च किया जाएगा

मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के पांचवें और अंतिम चरण में आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) को लेकर सरकार का रोडमैप साझा कर रही है. उन्होंने कहा, ई-क्लास की शुरुआत की गई है. HRD मंत्रालय ने लाइव क्लास का इंतजाम किया है. ग्रामीण इलाकों में तकनीकी के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी. ऑनलाइन क्लास के लिेए 12 नए चैनल शुरु होंगे. ई-संजीवनी टेली कंसल्टिंग की की शुरुआत की गई है.

टेक्नोलॉजी के जरिए शिक्षा पर जोर-पीएम ई-विद्या को तुरंत आधार पर लॉन्च किया जाएगा. इसमें राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों में स्कूली शिक्षा के लिए दीक्षा प्रोग्राम होगा. यह वन नेशन, वन डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा. 1 से 12वीं कक्षा के लिए प्रति क्लास एक चिन्हित टीवी चैनल होगा. रेडियो, पॉडकास्ट, कम्युनिटी रेडियो का इसमें सही इस्तेमाल होगा. दिव्यांगो के लिए भी विशेष ईकंटेंट तैयार किया जाएगा. टॉप 100 विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत के लिए 30 मई तक अनुमति दी जाएगी. साइकोलॉजिकल सपोर्ट के लिए मनोदर्पण प्रोग्राम शुरू किया जाएगा.

मनरेगा के तहत सरकार 40000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रूप से आवंटन करेगी. इससे लगभग 300 करोड़ पर्सन डेज जनरेट करने में मदद मिलेगी.

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा योजना- पिछले दो माह में कोरोना वायरस से जंग में हेल्थ संबंधी कदमों में राज्यों में 4113 करोड़ रुपये जारी किए गए. जरूरी सामानों पर 3750 करोड़, टेस्टिंग लैब्स और किट्स के लिए 550 करोड़ रुपये की घोषणा की गई. पिछले दो माह में कोरोना वायरस से जंग में हेल्थ संबंधी कदमों में राज्यों में 4113 करोड़ रुपये जारी किए गए. जरूरी सामानों पर 3750 करोड़, टेस्टिंग लैब्स और किट्स के लिए 550 करोड़ रुपये की घोषणा की गई.

पीएम गरीब कल्याण योजना- पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 6 मई तक 8.19 करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को 2000 रुपये की किस्त मिल गई. जनधन खाताधारक 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं. 8.91 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपये भेजे हैं.

शनिवार को जारी हुई चौथी किस्त- चौथी किस्त में कोल, डिफेंस, मिनरल, सिविल एविएशन, स्पेस, पावर सेक्टर के लिए बड़े रिफॉर्म का ऐलान हुआ. कोल सेक्टर में जहां सरकार एकाधिकार खत्म करने के साथ 50 नए कोल ब्लॉक खोलने की घोषणा हुई. वहीं, डिफेंस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूप में एफडीआई की सीमा मौजूदा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया गया. इसके साथ ही सरकार, सोशल इंफ्रा सेक्टर के लिए 8100 करोड़ रुपये के एक पैकेज का ऐलान भी किया.
सिविल एविएशन सेक्टर में भी अधिक हवाई क्षेत्र सिविल उड़ानों के लिए खोलने के साथ 6 एयरपोर्ट की नीलामी की भी घोषणा की. इसके अलावा पावर सेक्टर में भी एक अहम फैसले के तहत सरकार यूनियन टैरेटरी में डिस्कॉम के निजीकरण करने की बात कही है.

शुक्रवार को जारी हुई तीसरी किस्त- आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त में वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कृषि और उससे जुड़े सेक्टर के लिए 11 अहम ऐलान किए. इसमें 8 ऐलान कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षमता बढ़ाने और लॉजिस्टिक निर्माण से संबंधित थे, जबकि 3 ऐलान प्रशासनिक सुधारों से जुड़े रहे.

पहली और दूसरी किस्त- बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए. इस दौरान उन्‍होंने MSME से लेकर, रियल एस्टेट कंपनियों और आम करदाताओं तक को राहत दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छोटे किसानों, प्रवासी मजूदरों और स्ट्रीट वेंडर्स और शहरी गरीब सहित समाज के निचले तबके के लोगों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के रूप में मोदी सरकार ने गरीबों की मदद करने की कोशिश की है. आज मैं फिर से कई कदमों की घोषणा कर रही हूं.

Exit mobile version