Site icon Yashbharat.com

BREAKING: मंदसौर सतना के बाद कटनी में भी शर्मनाक वारदात, 5 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

Rape Cases

कटनी। मंदसौर और सतना के बाद अब कटनी में भी एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना से शहर ही नही संपूर्ण जिला दहल गया।

यह वारदात तीन दिन पहले की बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार कोल निवासी नदीपार कटनी आटो चलाता है और इस बच्‍ची को स्‍कूल छोडने जाता था।

बीते दिन राजकुमार ने किसी सुनसान जगह पर लेजाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया घर लौटकर 5 वर्षीय मासूम ने इसकी जानकारी घरवालों को आज दी।  जिसके बाद बचची को लेकर परिजन पुलिस के पास पंहुचे । आनन फानन पुलिस ने आरोपी को पकडने शिवनगर में दबिश दी और वह घर पर ही मिल गया।मामले की विवेचना की जा रही है 

ये है पूरा मामला

छात्रा के साथ ज्यादती करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका स्कूली आटो रिक्शे का चालक है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला के निर्देश पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी आटो चालक के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक परिवार की 5 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है तथा उसे घर से स्कूल लाने व ले जाने का काम आटो चालक नदीपार क्षेत्र निवासी राजकुमार कोल करता था। बताया जाता है कि लगभग चार दिन पूर्व राजकुमार कोल लड़की सहित अन्य बच्चों को स्कूल से लेने के बाद घर के लिए निकला और दूसरे बच्चों को घर छोड़ कर लड़की को कोतवाली के धाऊ चक्की क्षेत्र में लेकर गया और एक सूनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ ज्यादती की और घर में यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की को घर छोड़ दिया और विलंब से आने का कारण बीच रास्ते में आटो खराब होना बताया। कोतवाली प्रभारी श्री मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद लड़की राजकुमार कोल के साथ स्कूल जाने से डरने लगी तथा राजकुमार से डरने का कारण परिजनों ने जब उससे पूछा तो परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिजन पीडि़त बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा ने मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला को अवगत कराया और उनसे आवश्यक दिशा निर्देश लेकर आरोपी आटो चालक राजकुमार कोल के विरूद्ध धारा 376(2-आई), 323, 3-4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इसके पूर्व मंदसौर व सतना में भी नाबालिग बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकि हैं।
Exit mobile version