FEATUREDLatest

BPCL सहित पांच कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मिली कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। कैबिनेट ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) समेत पांच सरकारी कंपनियों के विनिवेश की मंजूरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इन कंपनियों में प्रबंधन सरकार अपने पास रखेगी, लेकिन शेयर हिस्सेदारी 51 फीसद से नीचे लाई जाएगी। केंद्र के पास भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 53.29 फीसद हिस्सेदारी है। मालूम हो कि विनिवेश प्रक्रिया में नुमालीगढ़ रिफाइनरी में बीपीसीएल की 61 फीसद हिस्सेदारी को शामिल नहीं किया गया है। बीपीसीएल में प्रबंधन नियंत्रण सौंपने के साथ रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button