
देहरादून। देहरादून का कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल एक मामले में अनोखा स्कूल हो गया है। यहां 250 लड़कों के बीच एक अकेली लड़की पढ़ाई कर रही हो। लड़कों के बीच पढ़ रही यह अकेली लड़की शिकायना छठवीं कक्षा की छात्रा है। शिकायना इस स्कूल और उसकी पढ़ाई से काफी खुश है।
इस बॉयज स्कूल में 250 लड़कों के बीच अकेली लड़की होने के पीछे एक खास कारण है। शिकायना को मजबूरी में इस स्कूल में एडमिशन लेना पड़ा था। शिकायना ने वॉयज ऑफ इंडिया के पिछले सीजन में हिस्सा लिया था और जब शो करने के बाद स्कूल गई तो उसे स्कूल वालों ने लेने से मना कर दिया। उसे स्कूल छोड़ना पड़ा। अब उसका साल भी बिगड़ता। कई स्कूलों में पिता ने एडमिशन के लिए कोशिश की लेकिन कहीं भी उसे एडमिशन नहीं मिला। पूरा परिवार चिंता में आ गया और शिकायना को भी अपनी पढ़ाई खराब होने का दुख था। उसे लगा कि उसे फिलहाल अभी कहीं एडमिशन नहीं मिलने वाला है।
शिकायना के पिता भी टीचर हैं। वे बॉयज स्कूल कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल में पढ़ाते हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था जब शिकायना का एडमिशन कहीं नहीं हुआ। लेकिन थक हारकर उन्होंने अपने स्कूल प्रशासन से इस बारे में बात की। शिकायना के साथ हुई सारी बातें बताई तो स्कूल प्रशासन उसे एडमिशन देने के लिए राजी हो गया।
अब यह बॉयज रेसिडेंशियल स्कूल था तो स्कूल प्रशासन ने उसके लिए कई बदलाव किए। इस नए स्कूल में वो लड़कों जैसा ही यूनिफॉर्म पहन कर जा रही हैं। उसकी क्लास में 17 लड़के हैं और उनके साथ वह भी पैंट-शर्ट पहनकर जाती है और उनके ही जैसी दिखती है। अंतर अगर समझ आता है तो वह है बस बालों का, क्योंकि शिकायना के बाल लंबे हैं।
शिकायना को स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स दोनों से ही सपोर्ट मिलता है। वह टीचर टॉयलेट यूज करती हैं, क्योंकि स्कूल में गर्ल्स टॉयलेट नहीं है। शिकायना के आने के बाद उनके स्कूल के लड़के अब शैतानी कम करते हैं।
-
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा -
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव -
जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल -
अस्पताल में पैदा होते ही बच्चे ने दिखाए ‘बॉस’ वाले तेवर, वायरल एक्सप्रेशन्स देखकर छूटी लोगों की हंसी -
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत; चाय की दुकान में मिला शव -
MP राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर दायर PIL हाई कोर्ट से खारिज: कोर्ट बोला- नया उत्तराधिकारी आने तक पद पर बने रहेंगे गवर्नर -
एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका -
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
सूर्य गोचर 2026: कन्या राशि में सूर्यदेव का प्रवेश, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
