कन्या महाविद्यालय में विश्व पुस्तक दिवस एवं कॉपीराइट दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

कन्या महाविद्यालय में विश्व पुस्तक दिवस एवं कॉपीराइट दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोज

 

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पुस्तक दिवस एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर पुस्तकालय विभाग द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं महापुरुषों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।

प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में पुस्तक एवं पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को निरंतर पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस तथा विभिन्न कार्यक्रमों के अवसर पर पुस्तक को उपहार स्वरूप प्रदान करें, ताकि समाज में पढ़ने की रुचि का विकास हो सके।

ग्रंथपाल पंकज सेन ने बताया कि विश्व पुस्तक दिवस का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई, प्रकाशन एवं कॉपीराइट के महत्व को बढ़ावा देना है। यह दिन विश्वभर में किताबों और लेखकों का सम्मान करता है तथा विशेषकर युवाओं को पढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्य एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस आयोजन ने छात्राओं के मन में पुस्तकों प्रति नई जागरूकता एवं प्रेरणा जगाई।

Exit mobile version