Latestराष्ट्रीय

BJP का यू-टर्न, जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस ली, 15 की नई लिस्ट जारी

बीजेपी का यू-टर्न, जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस ली

BJP ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी करने के एक घंटे भीतर ही यू-टर्न ले लिया। बताया गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग जारी है, इसलिए कुछ बदलावों के बाद दोबारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही पार्टी ने इसे वापस ले लिया। अब बीजेपी ने फिर से नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह समेत कई नेताओं का टिकट काट दिया था। सोमवार सुबह जारी पहली लिस्ट में पार्टी ने 44 नामों का ऐलान किया था। सूत्रों के अनुसार, पहली लिस्ट में दिग्गजों के नाम काटे जाने से पार्टी में सुगबुगाहट शुरु हो गई थी।

भाजपा ने सोमवार को अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उम्मीदवारों की यह पहली लिस्ट कई मायनों में चौंकाने वाली थी। बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में प्रथम चरण के मतदान वाली 15 सीटों पर, दूसरे चरण के मतदान वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में वोटिंग वाले 19 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। लेकिन इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल नहीं थे।

IMG 20240826 WA0023 IMG 20240826 WA0022

Back to top button