Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

भाजपा का संवाद केंद्र जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का सेतु बनेगा: विष्णुदत्त शर्मा

कटनी। भाजपा का संवाद केंद्र जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का सेतु बनेगा विष्णुदत्त शर्मा यह विचार आज कटनी में भाजपा के संवाद केंद्र कॉल सेंटर का शुभारंभ करते प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने व्यक्त किये।

20240128 130432 20240128 124247

शुभारंभ के इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में हमारे बूथ की कार्ययोजना ने जिस शक्ति के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की उससे इस व्यवस्था का मजाक उड़ाने वाले राजनीतिक दल या फिर राजनीतिक पंडितों को करारा जवाब दिया। एक बार फिर हमारे बूथ के कार्यकर्ता के समक्ष लोकसभा चुनाव की चुनौती सामने है लेकिन कार्यकर्ता की ऊर्जा उत्साह संकल्प से 51 फीसदी वोट के साथ इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम इतिहास रचेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव सिर्फ किसी प्रत्याशी के जीतने या फिर सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि यह देश को मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया मे परमवैभव तक पहुंचाने के चुनाव हैं। एक तरफ विश्वगुरु बनते भारत की कल्पना दूसरी तरफ बिना नेता, नीति, नियति से चलने वाला विपक्ष है। जनता ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया अब लोकसभा में भी ऐसे देश के प्रति नकारात्मक भाव रखने वालों को जनता जवाब देगी।

22 तारीख को देश के अमृतकाल की शुरुआत

उन्होंने कहा की 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 तारीख को देश के अमृतकाल की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा आने वाले चुनाव देश को उस परम वैभव तक ले जाने वाले चुनाव हैं।

जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जिला संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। भारतमाता के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।

जनता संगठन और सत्ता के बीच समन्वय रखेगा संवाद केन्द्र

संवाद केंद्र कॉल सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया यहां आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संवाद किया मौजूद युवक युवतियों से उन्होनें कहा कि हमारा उदेश्य सरकारी योजनाओं का जनता को उचित लाभ समय पर प्राप्त हो और अगर नहीं हो रहा तो उसे जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचाना देश और प्रदेश की सरकार की नीति रीति से आम जन को अवगत कराना मुख्य है इसके लिए सीधे केंद्रीय कार्यालय से मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर जिला कार्यालय पहुंच कर दो दर्जन से अधिक युवकों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को जिस स्थिति में आज स्थापित किया उससे हर वर्ग गौरवांवित है विशेष तौर पर युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ने को आतुर है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में महिलाओं की देश मे भागीदारी की जो बात की गई विशेष तौर पर प्रदेश के खिलाड़ियों की कामयाबी का जिक्र किया गया उससे हम सभी गौरवान्वित हैं। मोदी जी के प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम में हम सभी को प्रेरक विचार मिलते हैं ।

जिला कार्यालय के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक सन्दीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह पवई विधायक प्रहलाद लोधी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी मंचासीन थे संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम