BJP Manifesto Announced: दिल्लीवालों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, 2500 रुपये महीना और 10 लाख का इंश्योरेंस? जानें पूरी डिटेल्स…

jp nadda

BJP Manifesto Announced: दिल्लीवालों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, 2500 रुपये महीना और 10 लाख का इंश्योरेंस? जानें पूरी डिटेल्स…। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है. घोषणा पत्र के पहले भाग में बीजेपी ने महिलाओं पर ही फोकस किया है. बीजेपी ने वादा किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना होगा और सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में पारित करेंगे।

BJP Manifesto Announced: दिल्लीवालों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, 2500 रुपये महीना और 10 लाख का इंश्योरेंस? जानें पूरी डिटेल्स…

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की तरह बीजेपी ने भी महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. बीजेपी ने हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है. जबकि हर गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये दिए जाएंगे. जेपी नड्डा ने कहा कि गरीबों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर फ्री मिलेंगे.

आयुष्मान भारत भी लागू करेंगेः नड्डा

जेपी नड्डा ने बताया कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी 3 हिस्से में अपने संकल्प पत्र जारी करेगी. आज पहला भाग जारी किया गया है।

आयुष्मान भारत को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने पर आयुष्मान भारत को पहली कैबिनेट में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से हर दिल्लीवाले को 5 लाख रुपये (5+5=10 लाख रुपये) का अतिरिक्त कवर देंगे. इसके अलावा बुजुर्गों को (70+) भी 5 लाख का अतिरिक्त सहायता यानि केंद्र और दिल्ली मिलाकर 10 लाख (वय वंदन योजना) मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-  दीपावली 2026: शुगर-फ्री और ड्राई फ्रूट मिठाइयों का क्रेज, अल्फांजो स्वीट्स की बादाम-खजूर बाइट्स बनी पहली पसंद

शुरू करेंगे अटल कैंटीन योजनाः नड्डा

नड्डा ने AAP सरकार की मोहल्ला क्लिनिक पर हमला करते हुए कहा, “इनका मोहल्ला क्लिनिक करप्शन का अड्डा बन गया है. हम मोहल्ला क्लिनिक के करप्शन की जांच कराएंगे, दवा सप्लाई के करप्शन की भी जांच कराएंगे और जो शामिल हैं उनको जेल भेजेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सीनियर सिटीजन की पेंशन 2000 से बढ़ाकर 2500 करेंगे. जबकि विधवा महिलाओं को भी पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये करेंगे।

बीजेपी ने गरीबों का भी ख्याल रखा और उनके लिए अटल कैंटीन योजना शुरू करने की बात कही. नड्डा ने कहा कि दिल्ली के झुग्गियों में 5 रुपये में भर पेट भोजन के लिए अटल कैंटीन योजना लांच करेंगे।

दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग

नड्डा ने कहा, “आज जो बिंदु मैं रखने वाला हूं, ये विकसित दिल्ली का आधार रखने वाले हैं. दिल्ली को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, उन बिंदुओं पर आज हम चर्चा करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था, लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है. संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है।

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली में बीजेपी के ऑफिस पहुंचे दिल्ली के लिए संकल्प पत्र का पहला पार्ट जारी किया. दिल्ली में 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग कराई जाएगी जबकि 8 जनवरी मतों की गिनती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  Dhanteras 2026 Rashifal: दीपावली की शुरुआत पर किन राशियों चमकेगी किस्मत? जानिए Aaj ka rashifal

BJP Manifesto Announced: दिल्लीवालों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, 2500 रुपये महीना और 10 लाख का इंश्योरेंस? जानें पूरी डिटेल्स…