Latest

Dongargarh Ropeway Accident: मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल

Dongargarh Ropeway Accident:
मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

Dongargarh Ropeway Accident:
मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा, ट्रॉली गिरने से BJP नेता घायल

जानकारी के अनुसार भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से किया बंद

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

pixelcheck

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि