PoliticsLatestमध्यप्रदेश

BJP Candidate List दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक: एमपी के इन नामों पर चर्चा, दिल्ली में बांसुरी और अक्षय कुमार पर दांव?

BJP Candidate List दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एमपी में इन नामों पर चर्चा दिल्ली में बांसुरी और अक्षय कुमार पर दांव?

BJP Candidate List भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गईहै। आज टिकटों की घोषणा नहीं हो सकी अब शुक्रवार को इनका ऐलान सम्भव है। इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई शीर्ष नेता शामिल है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी का नाम बिल्कुल फाइनल है

मीडिया स्त्रोत से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह बीजेपी कैंडिडेट हो सकते हैं, जबकि आरा सीट से आरके सिंह, भावनगर सीट से मनसुख माडविया, जोधपुर लोकसभा सीट से गजेन्द्र सिंह शेखावत, अरुणाचल पश्चिम सीट से किरण रिज्जू और सिकंदराबाद सीट जी. के. रेड्डी बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं।

इन पर हुई चर्चा

1. नरेंद्र मोदी, वाराणसी
2. राजनाथ सिंह, लखनऊ
3. अमित शाह, गांधी नगर
4. स्मृति ईरानी, अमेठी
5. धर्मेंद्र प्रधान, सबलपुर
6. संबित पात्रा, पुरी
7. भूपेंद्र यादव, भिवानी बल्लभगढ़
8. सर्वानंद सोनोवाल
9. किरण रिजीजू, अरुणाचल पश्चिम
10. अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर
11. गजेंद्र शेखावत, जोधपुर
12. ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर
13. शिवराज सिंह चौहान, विदिशा
14. प्रतिमा भौमिक, वेस्ट त्रिपुरा
15. जिश्नु देव वर्मा, ईस्ट त्रिपुरा
16. सरोज पांडे, कोरबा
17. बीडी शर्मा, खजुराहो
18. के अन्नामलाई
19. अनिल बलूनी, पौड़ी
20. अजय भट्ट, नैनीताल
21. रवि किशन, गोरखपुर
22. संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर
23. सतीश गौतम, अलीगढ़
24. रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़
25. लॉकेट चटर्जी, हुगली
26. दिलीप घोष, मेदिनीपुर
27. निशित प्रमाणिक, कूचबिहार
28. शांतनु ठाकुर, बनगांव
29. राजू बिष्टा, दार्जिलिंग
30. अर्जुन मुंडा, खूंटी
31. निशिकांत दुबे, गोड्डा
32. बंदी संजय कुमार, करीम नगर
33. अरविंद धर्मापुरी, निजामाबाद
34. जी किशन रेड्डी, सिकंदराबाद
35. राजेंद्र इटेला, मल्लिकार्जुन
36. सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़
37. ओम बिरला, कोटा
38. मनोज तिवारी, नॉर्थ ईस्ट
39. परवेश वर्मा, पश्चिम
40. हरीश द्विवेदी, बस्ती
41. एसपी बघेल, आगरा

साथ ही भिवानी सीट से भूपेन्द्र यादव, गुरुग्राम से रॉव इंद्रजीत सिंह, मिर्ज़ापुर सीट से अनुप्रिया पटेल, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान और आगरा से डॉ. एस पी सिंह बघेल चुनावी मैदान में बीजेपी के टिकट पर दावा ठोक सकते हैं।

मोहनलालगंज से कौशल किशोर, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनेवाल, बंदायू से बीएल वर्मा और धारवाड़ सीट प्रह्लाद जोशी बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं। फिलहाल अभी यह नाम तय माने जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक सूची जारी होना बाकी है।

इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी पक्का  है। नागपुर से नितिन गडकरी बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके अलावा पूर्वी मुम्बई से पीयूष गोयल, सम्भवपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान, हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर का टिकट तय माना जा रहा है। इसके साथ ही यूपी की अमेठी सीट से इस बार फिर बीजेपी स्मृति ईरानी को टिकट दे सकती है, क्योंकि 2019 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को करीब 50 हजार वोटों से हराया था।

बांसुरी स्वराज को टिकट?

उधर, दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए संभावित नामों में से दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज का नाम भी चल रहा है। बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बुधवार को बीजेपी ने सभी सात सीटों के लिए कैंडिडेट के नामों के लेकर फीडबैक और सर्वे पर चर्चा शुरू कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के कुछ सीटिंग सांसदों का टिकट कट सकता है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पार्टी दिल्ली की कुछ सीटों पर कैंडिडेट के नामों की घोषणा कर सकती है।

दिल्ली यूनिट से सभी सीटिंग सांसदों को उनके लोकसभा सीटों के लिए संभावित कैंडिडेट के रूप में नाम भेजा है। लेकिन एक सूत्र ने बताया कि 3 सांसदों के नाम अंतिम सूची में चर्चा के लिए नहीं गया है।

चौंकाने वाला नाम एक्टर अक्षय कुमार का

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बीजेपी चीफ सचदेवा को नई दिल्ली से उतारा जा सकता है वहीं पूर्वी दिल्ली से सीट से भी नए नाम की सलाह दी गई है। नई दिल्ली सीट के लिए बांसुरी स्वराज, योगिता सिंह और आदेश गुप्ता के भी नाम दौड़ में हैं। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और कुलदीप चहल के नाम सामने आ रहे हैं। दक्षिण दिल्ली से दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी और ब्रह्म सिंह तंवर भी संभावितों की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा चांदनी चौक से मौजूदा सांसद हर्षवर्धन, विष्णु मित्तल, और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता का भी नाम सामने आ रहे हैं। इन सबमें एक चौंकाने वाला नाम एक्टर अक्षय कुमार का भी है।

मध्यप्रदेश में बड़े नामों पर मंथन

इसी तरह मध्यप्रदेश में भोपाल या खजुराहो से वीडी शर्मा का नाम तय है। नरोत्तम मिश्रा, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान , गुना या ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं.

भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी, शैलेन्द्र शर्मा, अलोक शर्मा और आलोक संजर को उतार सकती है. मुरैना से नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर और गिर्राज दंडोतिया चुनाव लड़ सकते हैं. ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, कौशल शर्मा और जयभान सिंह पवैया चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं. भिंड से लाल सिंह आर्य, सुमन राय, इमरती देवी और घनश्याम पिरोनिया को टिकट मिल सकता है. गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव और राघवेंद्र शर्मा को पार्टी टिकट दे सकती है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर चेहरों पर मंथन पूरा हो गया है. बीजेपी ने सत्ता और संगठन के दो और तीन नेताओं की पैनल बनाई है. कुछ नेता ऐसे हैं, जिनके नाम दो सीट पर दौड़ में है.

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet