BJP सांसद बोलीं-तलवार लाओ और काट दो मेरा गला, आखिर ऐसा हुआ क्या ?

nidhi

भोपाल : मध्यप्रदेश में आए दिन एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर लोगों के विरोध का सामना कर रहे भाजपा सांसद, विधायक, मंत्रियों के कई किस्से सुर्खियों में है। वहीं शहडोल में SC/ST एक्ट के नए संशोधनों का विरोध कर रहे लोगों पर सांसद रीति पाठक भड़क गई और अपना गला काटने की बात कह दी। मध्यप्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीति पाठक शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद के विजयसोता में शक्तिपुंज एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।

13 57 543467070riti ll

इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल किया कि जब SC/ST एक्ट को पास किया जा रहा था, तो उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं की? अगर वे भी इसके खिलाफ हैं तो जनता के साथ मिलकर उन्हें विरोध करना चाहिए। लोगों का आरोप था कि संसद में रीति पाठक ने जनता की बात को सही तरीके से नहीं रखा। इस बात को लेकर लोगों ने सांसद से बहस शुरू कर दी। इसके बाद सांसद लोगों पर भड़क गईं और कहा कि आप राजपूत हैं फरसा-तलवार ले आइए और मेरा गला काट दीजिए।

इसे भी पढ़ें-  कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात आग में जल गई 6 जिंदगियां, बंगले में सोते रहे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,दमकल वाहनों की बदहाल व्यवस्था ने खड़े किए गंभीर सवाल, नौ घंटे बाद घटनास्थल पहुंचे कलेक्टर, आक्रोशित लोगों से मांगी माफी

Leave a Reply