मध्यप्रदेश

BJP सांसद बोलीं-तलवार लाओ और काट दो मेरा गला, आखिर ऐसा हुआ क्या ?

भोपाल : मध्यप्रदेश में आए दिन एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर लोगों के विरोध का सामना कर रहे भाजपा सांसद, विधायक, मंत्रियों के कई किस्से सुर्खियों में है। वहीं शहडोल में SC/ST एक्ट के नए संशोधनों का विरोध कर रहे लोगों पर सांसद रीति पाठक भड़क गई और अपना गला काटने की बात कह दी। मध्यप्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीति पाठक शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद के विजयसोता में शक्तिपुंज एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।

13 57 543467070riti ll

इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल किया कि जब SC/ST एक्ट को पास किया जा रहा था, तो उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं की? अगर वे भी इसके खिलाफ हैं तो जनता के साथ मिलकर उन्हें विरोध करना चाहिए। लोगों का आरोप था कि संसद में रीति पाठक ने जनता की बात को सही तरीके से नहीं रखा। इस बात को लेकर लोगों ने सांसद से बहस शुरू कर दी। इसके बाद सांसद लोगों पर भड़क गईं और कहा कि आप राजपूत हैं फरसा-तलवार ले आइए और मेरा गला काट दीजिए।

Leave a Reply

Back to top button