Site icon Yashbharat.com

BJP को लेकर गुस्सा वोट में नहीं बदल पा रहा : अखिलेश यादव

yadav

एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात व हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना की पूर्व वेला पर कहा कि दोनों प्रांतों में भाजपा ने मतदाताओं के साथ छल किया है।

कहा कि जनता को एग्जिट पोल के नतीजों पर नहीं, बल्कि चुनाव परिणामों पर भरोसा रखना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं के बीच भाजपा के प्रति गुस्सा देखा गया।

अगर एग्जिट पोल के नतीजों को मानें, तो यह तय है कि यह गुस्सा विपक्ष के लिए वोटों में तब्दील नहीं हो पाया।

राजनीति के क्षेत्र में यह चिता का विषय है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि भाजपा के प्रति लोगों में नफरत होते हुए भी यह वोटों में नहीं बदल पाता।

उन्होंने कहा कि भाजपा सी-प्लेन दिखा रही है, लेकिन हमने लड़ाकू विमान यूपी की सड़कों पर उतार दिए, इसका जिक्र कहीं नहीं हो रहा।

कहा कि लखनऊ में विधायक के पुत्र की हत्या हो गई और सरकार अभी तक कुछ नहीं कर पाई।

यूपी सरकार यूपीकोका के नाम से नया कानून लेकर आई है, लेकिन ऐसे कानून बनाने से कुछ नहीं होने वाला। सरकार को धरातल पर काम करना होगा।

Exit mobile version