BJP की लिस्ट पर कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका ने उठाये सवाल, ये कहा..

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा के पास ऐसे चेहरे नहीं हैं जिनके खिलाफ एंटी इनकवेंसी नहीं हो। भाजपा के मौजूदा विधायक अपनी हार से आशंकित हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के खिलाफ माहौल है। सरकार ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। चाहे महिला सशक्तिकरण का मुद्दा हो या किसानों को राहत।
भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स कर रही
प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विवाद पर कहा कि भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। कभी हमारे नेताओं के फर्जी पत्र जारी करती है तो कभी प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल कर देते हैं। भाजपा मुद्दों पर अपनी जवाबदेही से बचती रही है और अब जनता जवाब मांग रही है तो इस तरह की डर्टी ट्रिक्स का फायदा उठाकर लोगों का विश्वास जीतना चाह रही है।