नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस के बीच आमतौर पर राजनीतिक बयानबाजी सामने आती है। लेकिन कम ही ऐसे मौके आते हैं जब विरोधी दलों के आला नेता एक दूसरे को थैंक यू कहते नजर आए। हाल ही में ऐसी घटना सामने आई है जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को थैंक यू कहा है।
दरअसल, राजनीतिक तौर पर भाजपा और कांग्रेस धुर विरोधी हैं। देश में वर्तमान में कोरोना का संकट गहराया हुआ है, इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए लॉकडाउन का निर्णय लिया है। हाल ही में सोनिया गांधी का एक वीडियो मैसेज सामने आया जिसमें उन्होंने देश के लोगों को कोरोना से बिगड़े हालातों के बीच उनकी पार्टी द्वारा सपोर्ट दिए जाने की बात कही है चाहे उनका दल सत्ता में रहे या न रहे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा लोगों की इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में हमेशा मदद करने की बात कही।
जेडी नड्डा ने किया ये ट्वीट
कांग्रेस की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का वीडियो मैसेज सामने आने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी को थैंक यू कहा है। उन्होंने लिखा ‘थैंक यू सोनिया जी, अपनी सेहत का ख्याल रखें।’