BIHAR चार जैन सैलानियों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत

01 04 2023 mout 1

राजगीर । BIHAR बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे में चार जैन सैलानियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना राजगीर थाना क्षेत्र की दिगंबर धर्मशाला में घटी। मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों में चार शवों के मिलने के बाद भय और दहशत का माहौल फैल गया

गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी को भी कमरे के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। डीएसपी राजगीर और राजगीर थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी बुलाई गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर समेत संभाग में बदलेगा मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर; बारिश और तेज हवाओं के आसार