Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: वोटों की गिनती शुरू, शुरूआती रुझान में महागठबंधन आगे
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ देर में पता चल जाएगा कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है और किसे निराशा मिली है। इस चुनाव में जहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं तेजस्वी के सामने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के छवि से हटकर अपना राजनीतिक करियर बनाने की चुनौती है। वहीं नतीजों से पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। राजद नेता शिवानंद तिवारी का कहना है कि तेजस्वी यादव के समर्थन में जो भीड़ जुटी उतनी पहली कभी नहीं देखी गई। ये नीतीश कुमार की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की भी हार है।
यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
लाइव अपडेट
08:14 AM, 10-NOV-2020
बांका से भाजपा तो सिवान से राजद आगे
शुरुआती रुझान में एनडीए नौ सीटों पर तो महागठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है। बांका से भाजपा तो सिवान से राजद आगे चल रही है। किशनगंज से कांग्रेस आगे है।
08:14 AM, 10-NOV-2020
बांका से भाजपा तो सिवान से राजद आगे
शुरुआती रुझान में एनडीए नौ सीटों पर तो महागठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है। बांका से भाजपा तो सिवान से राजद आगे चल रही है। किशनगंज से कांग्रेस आगे है।
08:09 AM, 10-NOV-2020
महागठबंधन से पीछे हुआ एनडीए
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में एनडीए गठबंधन छह तो महागठबंधन सात सीटों पर आगे चल रहा है।
08:08 AM, 10-NOV-2020
बिहार की जनता ने इन मुद्दों पर किया मतदान
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार इस बार बिहार के 42 फीसदी लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट डाला। बेरोजगारी के मुद्दे पर 30 प्रतिशत वोट डाले गए। इस बार के चुनाव में तेजस्वी ने बेरोजगारी को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। तेजस्वी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां देने के फैसले पर हस्ताक्षर होंगे।
08:05 AM, 10-NOV-2020
तेज प्रताप यादव बोले- तेजस्वी भवः बिहार
मतगणना शुरू होते ही राजद नेता और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर तेजस्वी भव बिहार कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘तेजस्वी भवः बिहार!’