Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

Bihar: बाढ़ से और बिगड़े हालात, 47 की मौत, पंजाब में टूटा रिकार्ड, असम में त्राहिमाम , तस्वीरों में Flooding

नई दिल्ली। Flood in many parts of India देश में बाढ़ से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। खासकर उत्तर और पूर्वोत्‍तर भारत में स्थितियां काबू से बाहर होती जा रही हैं। बिहार में बाढ़ और जलजनित हादसों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है। वहीं पंजाब में मंगलवार को बारिश का तीस साल का रिकार्ड टूट गया।

77756903 777569023804306933770964153

असम में भी बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मिजोरम में भी बाढ़ की स्थिति काफी खराब है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से असम, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य करने को कहा है।

26guj rains21491680206059496667

एनडीआरएफ की 19 टीमें भेजने के निर्देश
बिहार में सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, बेतिया में कई तटबंध टूटने से पानी कई नए इलाकों में घुस गया है। कटिहार में महानंदा उफान पर है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्य में एनडीआरएफ की 19 टीमें भेजने का निर्देश दिया है।

main 9002536911644748588276

बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संबंध में अधिकारियों से बात की है और जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। बिहार में बाढ़ से करीब 25 लाख लोग प्रभावित हैं। सीतामढ़ी जिले में बागमती, लखनदेई, लाल बकेया और अधवारा समूह की नदियों का कहर जारी है। लोग हाईवे, प्रमुख सड़क, स्कूल और रेलवे पटरी पर तंबू लगा कर रह रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply