बड़ी खबर: कटनी में 23 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में कटौती का शेड्यूल जारी। शहर में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी जरूरी मेंटेनेंस गतिविधियों के चलते कटनी शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही. और 11 के.व्ही. फीडरों की लाइनों में संधारण कार्य किया जाएगा। इसके कारण 23 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बार-बार सांस फूलना हो सकता है खतरे का संकेत, इन गंभीर बीमारियों से हो सकता है कनेक्शन
बड़ी खबर: कटनी में 23 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में कटौती का शेड्यूल जारी
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.) के अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य बिजली आपूर्ति को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है, जिसकी अवधि स्थिति के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
फीडरवार बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल
12 अप्रैल (रविवार) – पहरुआ फीडर
गणेश चौक उपकेन्द्र से जुड़े सिटी-8, 9, 10, 11 क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन, वीआईपी रोड, बरही रोड, गोल बाजार सहित कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
13 अप्रैल (सोमवार) – सिटी-3 फीडर
माधवनगर थाना, लखेरा, खेरमाई मंदिर, एम.ई.एस. कॉलोनी आदि प्रभावित रहेंगे।
14 अप्रैल (मंगलवार) – कनवारा फीडर
कुठला थाना, साई मंदिर, पन्ना मोड़ सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित।
15 अप्रैल (बुधवार) – मंगल नगर फीडर
मंगल नगर, लखेरा, बिलग्वा, छपरवाह आदि क्षेत्रों में कटौती।
16 अप्रैल (गुरुवार) – डन फीडर
डन कॉलोनी, बरंगवा रोड, रंगनाथ मंदिर, भारत चौक सहित क्षेत्र प्रभावित।
17 अप्रैल (शुक्रवार) – खिरहनी फीडर
साईं पुरम, दुबे कॉलोनी, प्रेम नगर, रोशन नगर आदि क्षेत्र।
18 अप्रैल (शनिवार) – सिटी-9 एवं गायत्री नगर फीडर
स्टेशन रोड, खिरहनी फाटक, शास्त्री कॉलोनी, गोल बाजार आदि क्षेत्र।
19 अप्रैल (रविवार) – कटायघाट फीडर
इंडस्ट्रियल एरिया, मिशन चौक, पुरानी बस्ती, पुलिस थाना क्षेत्र प्रभावित।
20 अप्रैल (सोमवार) – समदरिया-2 एवं मित्तल-1 फीडर
कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
21 अप्रैल (मंगलवार) – माधव नगर एवं एक्सप्रेस फीडर
स्टेशन रोड, मैंन बाजार, एडीएम लाइन सहित औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित।
22 अप्रैल (बुधवार) – मानसरोवर एवं सिटी-11 फीडर
हीरा गंज, गोल बाजार, झंडा बाजार, सुभाष चौक आदि क्षेत्र।
23 अप्रैल (गुरुवार) – अमीरगंज फीडर
अमीरगंज एवं माधवनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं से अपील
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
👉 विभाग ने कहा है कि यह कार्य बिजली प्रणाली को मजबूत करने और भविष्य में बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

