
काराकासः लाइव टीवी भाषण के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर ड्रोन हमले का समाचार है । जानकारी के अनुसार हमले में मादुरो बाल-बाल बच गए जबकि 7 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को लाइव टीवी भाषण के दौरान विस्फोटक भरे ड्रोन से मादुरो पर हमला किया गया। हमले के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटनास्थल पर आग लगने के कारण दमकलकर्मियों को बुलाना पड़ा। ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया, ‘मादुरो को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया गया।
हमला उस वक्त हुआ जब मादुरो राजधानी कराकस में सैंकड़ो सिपाहियों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’ड्रोन हमले का एक वीडिया भी सामने आया है। जिसमें मादुरो भाषण देते दिखाए दे रहे हैं। तभी अचानक कुछ धमाके की आवाज सुनाई देती है और वहां मौजूद राष्ट्रपति समेत कई अधिकारी आसमान की ओर देखने लगते हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका शनिवार शाम करीब 5:41 (स्थानीय समयानुसार) हुआ। जांच से पता चला है कि विस्फोटक को ड्रोन से बांधकर यह हमला किया गया।
उल्लेखनीय है कि बीते मई में ही वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें निकोलस मादुरो ने जीत हासिल की थी। हालांकि मादुरो पर चुनाव में धांधली करने का भी आरोप लगाया था।इस बीच राष्ट्रपति मादुरो ने हमले के पीछे विदेश ताकतों का हाथ होने की बात कही हैं। उन्होंने कहा, ‘ मुझे जान से मारने की कोशिश की गई।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में कोलंबिया के कुछ गुटों का हाथ है। साथ ही, कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
-
जमीन के सौदे के नाम पर ठगी, माधवनगर पुलिस ने किया मामला दर्ज -
झिरगिरी जलाशय में मिला 14 वर्षीय लापता किशोर का शव, मर्ग कायम कर जांच में जुटी बड़वारा पुलिस -
टी-20 विश्व कप के मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाते बुकी गिरफ्तार, मोबाइल फोन सहित नगदी बरामद -
अब सभी सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ होगा -
मेहड़ दरबार में संत शिरोमणि सतगुरू बाबा थांवर दास साहिब का 155 वां बरसी महोत्सव 11, 12 व 13 फरवरी को -
अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, 13 फरवरी से पुलिस लाइन झिंझरी में होगा आयोजन, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल -
भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न की शिकायत लेकर 22 लोग पहुंचे पुलिस की जनसुनवाई में, पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारियों को दिए जांच व निराकरण के निर्देश -
BBA चायवाला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत -
अमीरगंज कांजी हाऊस में गाय के बछड़े को जिंदा जलाने का आरोप, हिंदू संगठनों ने की नगर निगम कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग -
बहोरीबंद विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल किरहाई पिपरिया में स्कूली छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन -
विधानसभा सत्र के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजयराघवगढ़ दौरा पुनर्निर्धारित, अब 28 फरवरी को होगी आभार सभा -
ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में लाखों की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर नगदी ले गए चोर -
विशाल आभार रैली में शामिल होने 20 फरवरी को विजयराघवगढ़ आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव -
विशाल आभार रैली में शामिल होने 20 फरवरी को विजयराघवगढ़ आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक संजय पाठक ने किया आमंत्रित, सिंचाई परियोजना सहित 2 उच्च स्तरीय पुल और सड़कों को मिली स्वीकृति, जनता जताएगी आभार - नगर निगम कटनी की खबरें:-निगम के बकाया कर संग्रहण को लेकर दो वार्डों में आयोजित हुए विशेष शिविर, निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली कार्य में जुटा निगम का राजस्व अमला
-
भाजपा नेता के.के. सरावगी के पिताश्री जुगल किशोर सरावगी का निधन, कल सोमवार को दोपहर 12 बजे निज निवास से अंतिम यात्रा -
ट्रांसपोर्ट नगर में युवक पर रॉड से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कुठला पुलिस को 24 घंटे के अंदर मिली सफलता -
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जगह=जगह गर्मजोशी से स्वागत, जिला अध्यक्ष बनने भाजपा के युवा नेताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन -
स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री के सिर के नीचे रखा पिट्ठू बैग लेकर भागा बदमाश, कटनी जंक्शन और साउथ स्टेशन के बीच वारदात -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कटनी में अल्प प्रवास, दिवंगत पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी को देंगे श्रद्धांजलि
