Site icon Yashbharat.com

सीरिया की राजधानी दमिश्क में बैक-टू-बैक दो धमाके; फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बाल-बाल बचे, होटल के बाहर मची तबाही

सीरिया की राजधानी दमिश्क में बैक-टू-बैक दो धमाके; फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बाल-बाल बचे, होटल के बाहर मची तबाही

सीरिया की राजधानी दमिश्क में बैक-टू-बैक दो धमाके; फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बाल-बाल बचे, होटल के बाहर मची तबाही

सीरिया की राजधानी दमिश्क में बैक-टू-बैक दो धमाके; फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बाल-बाल बचे, होटल के बाहर मची तबाही

दमिश्क (अंतरराष्ट्रीय डेस्क): सीरिया की राजधानी दमिश्क से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है। दमिश्क के एक पॉश इलाके में स्थित ‘फोर सीजंस’ (Four Seasons) होटल के बाहर मंगलवार सुबह एक के बाद एक दो भीषण बम धमाके हुए हैं। इसी होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे हुए हैं, जो सीरियाई सरकार के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर दमिश्क आए हुए हैं।

इस आत्मघाती और वीभत्स हमले में 6 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सीरिया सरकार के पर्यटन मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं।

कार और कूड़ेदान में छिपाकर रखे गए थे बम

समाचार एजेंसी रॉयटर्स और अल अरबिया के मुताबिक, यह धमाका बेहद व्यस्त इलाके में पर्यटन मंत्रालय और नेशनल म्यूजियम के पास किया गया।

धमाका इतना भीषण था कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई।

बाल-बाल बचे राष्ट्रपति मैक्रों, सुरक्षित स्थान पर पहुंचे

जिस वक्त यह धमाके हुए, ठीक उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होटल के भीतर नागरिक समूहों के साथ बैठक खत्म कर सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात करने के लिए पैलेस की ओर निकल रहे थे।सीरिया की राजधानी दमिश्क में बैक-टू-बैक दो धमाके; फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बाल-बाल बचे, होटल के बाहर मची तबाही

एलिसी पैलेस (फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन) का बयान: फ्रांस प्रशासन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज उनके काफिले तक नहीं पहुंची थी और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

हमले में मारे गए लोगों में अधिकांश वो पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के मद्देनजर होटल के बाहर सुरक्षा में तैनात थे।

पहाड़, ट्रेकिंग और पत्नी का दुपट्टा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पति का ‘हाई-टेक सेफ्टी जुगाड़’, वीडियो देख लोग बोले- ‘ये डर अच्छा है

सीरियाई सत्ता बदलने के बाद किसी यूरोपीय नेता का पहला दौरा

साल 2024 में सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता पलटने और अहमद अल-शरा के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद इमैनुएल मैक्रों पहले यूरोपीय संघ (EU) के नेता हैं, जो सीरियाई दौरे पर पहुंचे हैं। मैक्रों सीरिया के पुनर्निर्माण और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दमिश्क आए थे और आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन था।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जांच में जुटी एजेंसियां

इस वीभत्स धमाके के बाद दमिश्क की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। होटल के आसपास की सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। सीरिया की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। फिलहाल किसी भी चरमपंथी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे सीरिया की नई सरकार और फ्रांस के बीच सुधरते रिश्तों को पटरी से उतारने की एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version