पहले मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगता था, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? प्रतापगढ़ में गरजे सीएम योगी

पहले मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगता था, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? प्रतापगढ़ में गरजे सीएम योगी

पहले मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगता था, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? प्रतापगढ़ में गरजे सीएम योगी

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले को 384 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर बेहद हमलावर नजर आए। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि यूपी की प्रगति और अयोध्या का भव्य राम मंदिर विपक्षियों की आंखों में खटक रहा है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में कुदरत का कहर: भारी बारिश के बाद अचानक आया ‘फ्लैश फ्लड’; मलबे में दबीं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

कांवड़ यात्रा पर बैन लगाने वाले आज गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं

सीएम योगी ने पिछली सरकारों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए तुष्टिकरण की राजनीति पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा:

वक्फ की लूट और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश पर बड़ा बयान

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों को लेकर सीएम योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और वक्फ बोर्ड का मुद्दा उठाया।

सीएम योगी का बड़ा वार: “चढ़ावा चोरी पर सवाल उठाने वाले लोग वक्फ की हेराफेरी पर चुप क्यों हैं? सपा और कांग्रेस ने वक्फ के नाम पर गरीबों की जमीनों को लूटा और बेचा। इनकी असली पीड़ा आस्था नहीं है, बल्कि इनकी पीड़ा यह है कि जहां ये बाबरी का गुलामी ढांचा देखना चाहते थे, आज वहां भव्य राम मंदिर खड़ा है।”

चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट की मांग पर SIT जांच बैठाई गई थी। जांच एजेंसी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पिछली सरकारों ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ दिया

प्रतापगढ़ के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर एक भव्य मेडिकल कॉलेज संचालित है। उन्होंने पिछली सरकारों की मानसिकता पर चोट करते हुए कहा:

सीएम योगी ने अंत में जनता को आगाह करते हुए कहा कि विपक्ष समाज के ताने-बाने को जाति के नाम पर बांटना चाहता है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता अब दोबारा सपा-कांग्रेस के चंगुल में फंसने वाली नहीं है।

Exit mobile version