Latest

Big Breaking: अमित शाह ने धारा 370 हटाने का संकल्प किया पेश, राज्यसभा में हंगामा

नई दिल्ली। कश्मीर के मुद्दे को लेकर संसद में गहमा-गहमी का माहौल के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में धारा 370 को हटाने का संकल्प पेश किया। इसके बाद संसद में हो-हल्ला शुरू हो गया है। इसके बाद वह करीब 12 बजे लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर बयान देंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 9.30 बजे अपने आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई थी। करीब 40 मिनट चली इस बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10.15 बजे पीएम आवास से निकल गए थे। इसके साथ ही कैबिनेट के अन्य सदस्य भी वहां से निकलने लगे थे।

सुबह से ही पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह पहुंच चुके थे। इसके पहले उन्होंने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी मुलाकात की थी। पीएम आवास पर एनएसए अजीत डोवाल भी मौजूद थे। इस बारे में मीडिया में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल लोकसभा परिसर में कांग्रेस सांसदों की बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि संसद में तीन बिल पेश किए जाएंगे।

इससे पहले रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर घाटी में आतंकी खतरे, सुरक्षा तैयारियों और आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी। संसद भवन स्थित अमित शाह के दफ्तर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ लगभग 2 घंटे तक बैठक चली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply