कटनी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रात्रि अभियान में 2 वाहन जब्त

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रात्रि अभियान में 2 वाहन जब्त। कटनी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रात्रि अभियान में 2 वाहन जब्त

इसी क्रम में रविवार (5 अप्रैल) की रात सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा।

जांच में पाया गया कि MP 21 G 1800 और UP 95 B 2327 नंबर के वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन कर रहे थे। दोनों वाहनों को जब्त कर एनकेजे थाना में खड़ा कराया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

↑
Exit mobile version