स्लीमनाबाद–विजयराघवगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार की अवैध शराब जब्त, 10 केस दर्ज
स्लीमनाबाद–विजयराघवगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार की अवैध शराब जब्त, 10 केस दर्ज
कटनी। स्लीमनाबाद–विजयराघवगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार की अवैध शराब जब्त, 10 केस दर्ज। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाए जाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही अनवरत जारी है।
स्लीमनाबाद–विजयराघवगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार की अवैध शराब जब्त, 10 केस दर्ज
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशों के अनुपालन में अभियान के तहत वृत्त स्लीमनाबाद के अंतर्गत ग्राम नैगवा, शंकर भटिया तेवरी, डुंगरिया, हरदुआ, सिहुड़ी में दविश दी गई।
दबिश की कार्यवाही में 24 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 360 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया। कार्यवाही में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी की टीम द्वारा एक अन्य कार्यवाही में वृत विजयराघवगढ़ में ग्राम सिंगौड़ी, खिरवा, फूटहाटोला में दबिश के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े आबकारी वृत विजयराघवगढ़ प्रभारी, आबकारी उप निरीक्षक केशव उइके, वृत स्लीमनाबाद प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य आबकारी स्टाफ का योगदान रहा।