Site icon Yashbharat.com

ढीमरखेड़ा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बल्लियों से भरा वाहन जब्त

IMG 20260228 WA0032

ढीमरखेड़ा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बल्लियों से भरा वाहन जब्

ढीमरखेड़ा/कटनी। जंगलों में अवैध लकड़ी के परिवहन पर नकेल कसते हुए ढीमरखेड़ा वन विभाग ने देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने ग्राम बिचुआ के पास गश्त के दौरान करीब 30 नग कीमती बल्लियों और जलाऊ लकड़ी से लदे एक चार पहिया वाहन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

आधी रात को बिचुआ में हुई घेराबंदी
मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम बीती रात जब नियमित गश्त पर थी, तभी ग्राम बिचुआ के समीप एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में लकड़ी लदी पाई गई। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज न होने के कारण टीम ने वाहन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया।

रेंजर और टीम की सक्रियता
रेंजर अजय मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि:
“वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। हम लकड़ी के स्रोत और उसकी वैधता की पड़ताल कर रहे हैं। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
इस कार्रवाई में रेंजर अजय मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी रेंजर अशोक कोल, प्रदीप तिवारी, कमलेश बर्मन, रामकुमार कुशवाहा, विनीश सिंह और सुजाता गोंड की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version