Tuesday, May 12, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal : मुख्यसचिव के अवकाश से मिली अफसरों को तबादलों से राहत

भोपाल । प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया एसआर मोहंती के अवकाश पर जाने की वजह से अफसरों को कुछ दिनों तक मौजूदा पद पर ही काम करने की मोहलत मिल गई है। इसकी वजह है संभावित फेरबदल का टल जाना। श्री मोहंती पारिवारिक कार्य से मुंबई गए हैं।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की डीपीसी कर ली गई। यही नहीं वेतन का लाभ देने के लिए अफसरों को वर्तमान पदस्थापना पर एक जनवरी को पदोन्नत कर दिया गया, लेकिन अब तक उनकी नई पदस्थापना नहीं हो सकी है।

कुछ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की वजह से पद रिक्त है। महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्रीमती गौरी सिंह द्वारा 31 दिसंबर 2019 से वीआरएस लेने के कारण अपर मु यसचिव खेल व युवक कल्याण श्रीमती वीरा राणा को वहां पदस्थ किया गया है। जिससे ोल व युवक कल्याण के एसीएस का पद रिक्त हो गया है।

एसीएस वेतनमान में पदोन्नत होने के बाद जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे है। इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव, नीमच कलेक्टर अजय सिंह गंगवार, अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन पतिराम कतरौलिया तथा अपर आयुक्त शहडोल अमर सिंह बघेल सचिव वेतनमान में पदोन्नत हो गए है। इनकी नई पदस्थापना की जानी है। अशोक कुमार वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद आयुक्त मंडी और एमडी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का पद भी रिक्त है।

पुलिस विभाग में तीन रेंज
डीआईजी अनिल शर्मा उज्जैन, भगवत सिंह चौहान जबलपुर और अविनाश रीवा पदोन्नत होकर वही आईजी बन गए हैं। तीनों अधिकारियों की नई पदस्थापना होना है। आधा दर्जन जिलों के एसपी डीआईजी वेतनमान में पदोन्नत हो गए है। इनमें चंद्रशेखर सोलंकी देवास, अनिल सिंह कुशवाहा शहडोल, आरआर एस परिहार मंडला, मिथिलेश शुक्ला एसपी मु यालय भोपाल, एमएल छारी एसपी होशंगाबाद तथा तिलक सिंह एसपी छतरपुर शामिल हंै। सेनानी 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल मंडला राजेश हिंगणकर, सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर विनीत खन्ना तथा सेनानी 32 वीं वाहिनी विसबल उज्जैन अनुराग शर्मा को डीआईजी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। उपरोक्त अधिकारियों की नई पदस्थापना करना पड़ेगा। इंदौर एडीजी को लेकर भी अभी असमंजस बना हुआ है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply