शिवरात्रि पर आरपीएफ बैरक में भंडारे का आयोजन

शिवरात्रि पर आरपीएफ बैरक में भंडारे का आयोज

कटनी। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 5-6 की ओर स्थित आरपीएफ बैरक के शिवालय में भी आज शिवरात्रि धूमधाम व आस्था के साथ मनाई गई। यहां पूरा आरपीएफ स्टाफ आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहा। सुबह से हवन, पूजन के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद पाने श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

↑
Exit mobile version