jabalpur

आरपीएफ डीजी अरूण कुमार का आगमन

जबलपुर नगर संवाददाता। आरपीएफ डीजी अरूण कुमार आज जैट फ्लाईट से डुमना विमान तल पहुंचे जहां पर आईजी श्री मिश्र ने डीजी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया इस मौके पर आरपीएफ के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहे। डुमना मे स्वागत के बाद डीजी आरपीएफ के काफिले के साथ सबसे पहले जीएम बंगले पहुंचे जहां पर उन्होंने जीएम श्री विजयवर्गीय से खास चर्चा की इसके बाद नीलाबंरी पहुंचने के बाद आरपीएफ पोस्ट के साथ बैरक का निरीक्षण किया इसके उपरांत सुरक्षा सम्मेलन मे भाग लेकर सुरक्षा कर्मचारियो की समस्याओं से रूबरू हुये उल्लेखनीय है कि आरपीएफ डीजी अरूण कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पमरे में प्रथम आगमन होने के कारण आरपीएफ द्वारा व्यवस्थायें दुरूस्त करने की कवायद में लगी हुई थी।पमरे डीजी अरूण कुमार ने यात्री एवं रेल संपत्ती की सुरक्षा की जानकारी ली।

Leave a Reply

Back to top button