भाद्रपद अमावस्या 2025: पितृ तर्पण और दान से दूर होंगी सभी परेशानियां, सही तरीका जानें
भाद्रपद अमावस्या 2025: पितृ तर्पण और दान से दूर होंगी सभी परेशानियां, सही तरीका जानें
भाद्रपद अमावस्या 2025: पितृ तर्पण और दान से दूर होंगी सभी परेशानियां, सही तरीका जानें। भाद्रपद अमावस्या एक महत्वपूर्ण तिथि है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन पितरों यानी पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए पूजा-पाठ, दान और तर्पण का विधान है।
भाद्रपद अमावस्या 2025: पितृ तर्पण और दान से दूर होंगी सभी परेशानियां, सही तरीका जानें
अगर आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस भाद्रपद अमावस्या पर कुछ आसान और छोटे-छोटे दान करके पुण्य कमा सकते हैं. यह अमावस्या पितृपक्ष से ठीक पहले आती है, इसलिए इसे पितरों को प्रसन्न करने का एक सुनहरा अवसर माना जाता है. इस दिन किए गए दान और पुण्यकर्म पितरों तक सीधे पहुंचते हैं, जिससे वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
भाद्रपद अमावस्या पर क्यों करें दान?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है. इस दिन पितृलोक के द्वार खुल जाते हैं और पितर अपने वंशजों को देखने आते हैं. यदि इस दिन विधि-विधान से पूजा और दान किया जाए तो पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपने पितरों को प्रसन्न रखते हैं, उनके जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आती और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
भाद्रपद अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
अनाज का दान: अमावस्या के दिन अनाज जैसे कि गेहूं, चावल या दाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. आप किसी गरीब या जरूरतमंद को अनाज दे सकते हैं
वस्त्रों का दान: इस दिन काले या सफेद वस्त्रों का दान करना भी बहुत पुण्यकारी होता है. यह दान पितरों को शांति प्रदान करता है.
तिल का दान: काले तिल का दान पितृ दोष को दूर करने के लिए विशेष रूप से किया जाता है. आप किसी ब्राह्मण को तिल दान कर सकते हैं या तर्पण में इसका उपयोग कर सकते हैं
फल और सब्जियों का दान: मौसम के अनुसार फल और सब्जियां भी दान की जा सकती हैं. यह दान जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाता है
गाय को चारा खिलाना: अगर आप दान करने में असमर्थ हैं, तो गाय को हरा चारा खिलाना भी एक बड़ा पुण्य माना जाता है
जल का दान: गर्मी का मौसम हो तो राहगीरों या पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करना भी एक बड़ा पुण्य कार्य है
भाद्रपद अमावस्या का महत्व
अमावस्या तिथि का संबंध पितरों से माना जाता है. यह दिन पितृ तर्पण और श्राद्ध का शुभ अवसर होता है. माना जाता है कि इस दिन पितृ लोक से हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों से तर्पण व दान ग्रहण करके आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस दिन स्नान, जप, पितृ तर्पण, पितरों की स्मृति में भोजन और दान का विशेष महत्व है। भाद्रपद अमावस्या 2025: पितृ तर्पण और दान से दूर होंगी सभी परेशानियां, सही तरीका जानें