Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री के बरही प्रवास के पूर्व विधायक और कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

IMG 20260312 WA0007

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार 14 मार्च को प्रस्तावित बरही प्रवास की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक और कलेक्टर आशीष तिवारी ने बरही पहुंचकर सुरक्षा और मंचीय व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण में होने वाले कृषि महोत्सव की बैठक व्यवस्था और विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टालों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने हेलीपैड और मुख्यमंत्री के रोड शो (आभार रैली) के मार्ग का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विवेक गुप्ता, तहसीलदार आदित्य द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बरही में 14 मार्च को विशाल रोजगार मेला: 9 कंपनियां करेंगी 1700 पदों पर भर्ती

कटनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर शनिवार 14 मार्च को बरही के विजयनाथ धाम मेला प्रांगण में एक दिवसीय विशाल ‘युवा संगम’ रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में नामी-गिरामी 9 कंपनियां शामिल होंगी, जो लगभग 1700 पदों पर भर्ती करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी ने बताया कि मेले में वर्धमान टेक्सटाइल, अडानी स्किल सेंटर, और ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो पंजीयन से लेकर काउंसलिंग तक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Exit mobile version