Friday, May 22, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Balaghat Corona News Update: बालाघाट में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल 36 कोरोना संक्रमित

बालाघाट।आज बालाघाट में संदिग्ध कोरोना मरीजों के सेंपल की प्राप्त रिपोर्ट में तीन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गई है ।

इसमें सीआरपीएफ के दो जवान एवं एक लांजी का मरीज शामिल है। कोरोना पाजेटिव पाये गये इन सभी मरीजों को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

इस प्रकार वर्तमान में जिले में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में 16 करोनो पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी है। बालाघाट जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव कुल 36 मरीज पाए गए हैं।

जिसमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 16 मरीजों का उपचार जारी हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम