भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई, वार्ड कांग्रेस कमेटियों का हुआ गठन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई, वार्ड कांग्रेस कमेटियों का हुआ गठन
कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं वार्डवासियों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई तथा देश को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से शुभम सोनखरे को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
इसके पश्चात मसूरहा वार्ड में आयोजित बैठक में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन कर विनोद सोनी को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ईश्वरीपुरा वार्ड में भी वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन कर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के विचार, दूरदृष्टि और विकास की सोच आज भी देश के युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन के विस्तार के माध्यम से पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
जिला प्रभारी मनु मिश्रा जी ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की पहचान और ताकत है। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, करण सिंह चौहान, जालिम यादव, अंशु मिश्रा, मंगल सिंह, मुकेश परोहा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, आनंद पटेल, आफताब अहमद, चोखे भाईजान, रंजीत सिंह,मोसुफ़ अहमद बिट्टू, सौम्या राधेलिया, मीनाक्षी वाल्वी, रश्मि अग्रवाल, माया चौधरी, विनीत जायसवाल, राहुल होतवानी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अहमद कुरैशी,रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, अभय खरे, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, नरेंद्र राय, हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाईजान, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, वार्ड अध्यक्ष शुभम सोनखरे, विनोद सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा हर्षित मिश्रा, इकलाख अहमद, दिलदार खान, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

