
Ayodhya Ram Mandir: लखनऊ में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस की दुकानें आने वाली 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा भी करेंगे. जैसे-जैसे यह तारीख पास आ रही है, लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है.
अब लखनऊ में मुस्लिम मीट विक्रेता संघ ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह के चलते बड़ा फैसला किया है. मीट विक्रेता संघ ने 22 जनवरी के दिन पूरे लखनऊ में मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लिखा पत्र
लखनऊ के ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के संगठन ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर 22 जनवरी को मांस की दुकानों के बंद रहने की जानकारी दी है. अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर लखनऊ में मीट की दुकानें बंद रहेंगी, मीट विक्रेता संघ के द्वारा ये फैसला लिया गया है. लखनऊ में मांस की दुकानें चलाने वाले ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के संगठन ने इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा है.
राम मंदिर का उद्धाटन
22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा और राम मंदिर के उद्धाटन के मौके पर 1 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है. राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण कई लोगों को भेजा जा रहा है. इसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों, पक्ष-विपक्ष के नेताओं, उद्यमियों, सिनेमा जगर के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है. 22 जनवरी को आयोध्या में 4 हजार से ज्यादा संतों के पहुंचने की भी उम्मीद है.








