Site icon Yashbharat.com

रेलवे टिकट बुकिंग में दिक्कत से बचें-IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, अभी चेक करें

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

रेलवे टिकट बुकिंग में दिक्कत से बचें-IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, अभी चेक करें। रेलवे ने अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत जिन लोगों का आईआरसीटीसी अकाउंट और आधार लिंक नहीं होगा वह कुछ समय के लिए टिकट नहीं बुक कर पाएगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन पर विजयराघवगढ़ में विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ आयोजन

रेलवे टिकट बुकिंग में दिक्कत से बचें-IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं, अभी चेक करें

इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग को और ट्रांसपेरेंट और सेफ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. रेलवे मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट तक सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा. मतलब, अगर आपका अकाउंट आधार से जुड़ा नहीं है, तो पहले 15 मिनट में टिकट नहीं ले पाएंगे. आइए जानते हैं कि कैसे आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिकं है? साथ ही नहीं लिंक है तो कैसे लिंक किया जा सकता है।

रेलवे के अनुसार, अक्सर देखा गया है कि जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू होती है, ढेर सारे टिकट एजेंट्स और कुछ गलत यूजर्स सीट्स ब्लॉक कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता. इस प्रॉब्लम को रोकने और सच्चे यात्रियों को पहले मौका देने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है. रेलवे ऑफिसर्स का कहना है कि इससे बुकिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और सही यात्रियों को फायदा होगा. एजेंट्स के लिए पहले से लागू 10 मिनट का रिस्ट्रिक्शन आगे भी जारी रहेगा।

ऐसे करें चेक

Exit mobile version