Site icon Yashbharat.com

Astrology : गुरु ग्रह को मजूबत करने के लिए अपनाएं ये उपाय, जीवन में आती है ये खुशहाली

download28129

Guru Grah Upay: गुरु ग्रह को बृहस्पति भी कहा जाता है। इन्हें देव गुरु भी कहा गया है। यह वैवाहित जीवन और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति के जीवन में सफलता आती है। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। वहीं, अगर यह ग्रह कमजोर हो तो जीवन में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। बनते काम बिगड़ने लगते हैं। किसी काम में यश नहीं मिलता है। साथ ही आर्थिक परेशानी भी आती है। तो आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह को कैसे मजबूत किया जाए। 

गुरु ग्रह को इस तरह करें मजबूत:

1. प्रत्येक गुरुवार शिवजी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं। इससे गुरु ग्रह दोष खत्म होते हैं।

2. गुरुवार को व्रत करें। पीले वस्त्र पहनें। इस दिन नमक का सेवन न करें। पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम आदि जरुर खाएं।

3. ॐ बृं बृहस्पते नम: का जाप न्यूनतम 108 बार जरूर करें। यह गुरु मंत्र है।

4. इस दिन पीली वस्तुओं का दान अपनी सार्म्थ्यनुसार करें। इसमें सोना, हल्दी, चने की दाल, आम (फल) आदि शामिल हो सकता है।

5. गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं और फिर विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

6. गुरुवार के दिन शाम के समय केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। साथ ही लड्डू या बेसन की मिठाई चढ़ाएं।

7. इस दिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर नहीं है तो हल्दी का तिलक लगाएं।

Exit mobile version