katniLatest

हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें

 ‘हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें

कटनी (yashbharat.com)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्लीमनाबाद में आयोजित जनसंवाद शिविर में ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ा। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी ने खुद एक-एक ग्रामीण के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से राजस्व, राशन, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित थे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर खत्म होने के बाद भी कलेक्टर ने चलते-चलते ग्रामीणों से रुककर उनका हाल-चाल पूछा।

Back to top button