Site icon Yashbharat.com

अनुपम खेर की मां का मजाकिया जवाब: महाकुंभ दस टांगों से जाती अगर मुझसे कहते, देखें वीडियो

Screenshot 20250125 160323 Chrome

अनुपम खेर की मां का मजाकिया जवाब: महाकुंभ दस टांगों से जाती अगर मुझसे कहते। अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी। अब एक्टर ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वे अपनी मां दुलारी से बात करते दिख रहे हैं। वे मां से महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर बात कर रहे हैं। साथ ही पूछ रहे हैं कि वे क्यों कुंभ नहाने नहीं गईं?।

अनुपम खेर की मां का मजाकिया जवाब: महाकुंभ दस टांगों से जाती अगर मुझसे कहते

मां बोलीं- ‘मैं भी मोदी साब से मिलने जाती’
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, इसमें अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं, ‘सब कुंभ में पूछ रहे थे कि मां को क्यों नहीं लाए?’ इस पर उनकी मां हंसते हुए कहती हैं, ‘मैं तुम्हें मारूंगी’। एक्टर ने फिर सवाल किया, ‘वैसे आप क्यों नहीं गईं?’ इस पर दुलारी ने कहा, ‘कमाल है…आपने मुझसे कहा? मैं तो दस टांगों से जाती। मोदी साब को मिलने’। एक्टर ने कहा, ‘मोदी साब दिल्ली में थे मम्मी..’ इस पर दुलारी कहती हैं, ‘नहीं, नहीं वो वही हैं, जहां तुम गए थे प्रयागराज में। वो सबकी दुआ लेते हैं’।

सब खबर रखती हैं दुलारी मां
इसके बाद अनुपम खेर अपनी मां को महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में बताते दिखे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे संगम में डुबकी लगाकर बहुत सुकून मिला। अभी 29 तारीख को तो बहुत ज्यादा लोग आने वाले हैं’। इस पर दुलारी ने कहा, ‘भगवान के नाम में शांति है। कमाल का इंतजाम रखा है। जो तकदीर में होता है वो मिलता है’। पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, ‘अनुमहाकुंभ ! माता जी ! योगी जी ! और मोदी जी! मां को मेरे महाकुंभ के ट्रिप के बारे में बता रहा था तो उनके अपने ही लॉजिक थे! सब चीजों की खबर रखती हैं मां। खासकर मोदी जी की! आप भी देखिए मजेदार बातचीत!

आप भी देखिए मजेदार बातचीत!

 

 

 

 

Exit mobile version